दनकौर (संवाद)। यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के करीब एक महीने बाद मंगलवार को मृतक के परिजनों ने कार चालक के खिलाफ दनकौर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। गांव बुलंदखेड़ा निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके चाचा बलीराम 27 जुलाई को बाइक से ग्रेटर नोएडा ड्यूटी के लिए जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पीछे से आए कार चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दाैरान 5 अगस्त को उनकी मौत हो गई थी। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।