फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पति, सास-ससुर पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 क्षेत्र की एक महिला ने पति, सास और ससुर पर घरेलू हिंसा, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार कोको काउंटी सोसाइटी सेक्टर-10 में रहने वाली प्रीती शर्मा ने शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनकी शादी 24 जुलाई 2015 को अभिषेक भारद्वाज के साथ हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उनके चरित्र पर संदेह जताते हुए मानसिक प्रताड़ना शुरू कर दी गई। पिछले करीब एक वर्ष से पति, सास और ससुर द्वारा उनके साथ लगातार मारपीट कर रहे हैं। एक वर्ष पूर्व उन्हें घर से भी निकाल दिया गया था। उनके शैक्षिक दस्तावेज और गहने अभी भी ससुराल पक्ष के कब्जे में हैं। घटना के बाद पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी। बाद में प्रीती शर्मा ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। वहीं कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें