फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला ठेकेदार और उसके पति के साथ मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली में एक महिला ठेकेदार ने एक परिवार पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। सेक्टर अल्फा-2 निवासी रानी चौधरी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में निर्माण कार्य का ठेका लेती हैं। पुलिस ने बताया कि उन्होंने सेक्टर अल्फा-2 में सुबोध सिन्हा का 1000 स्क्वायर फीट का मकान बनाने का ठेका लिया था। जो 2200 रुपये प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से लिया गया। आरोप है कि निर्माण का ठेका 25 लाख से अधिक धनराशि में तय हुआ था। करार के तहत निर्माण के समय 15.18 लाख रुपये दिए थे। तय समय में निर्माण पूरा कर दिया गया। अभी 10.76 लाख का भुगतान बाकी है। आरोप है कि 30 अप्रैल को बकाया पैसे देने को बुलाया। आरोपियों ने उसे और उसके पति को कमरे में बंद कर दिया। उनके साथ अभद्रता कर मारपीट की गई। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें