फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गंदे पानी की सप्लाई से बढ़ी लोगों की परेशानी, घरों का काम प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-2 में बृहस्पतिवार को अचानक नलों से गंदा और बदबूदार पानी आने से स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही कई घरों में साफ पानी की जगह गंदा पानी आने लगा, जिससे लोगों का रोजमर्रा का काम प्रभावित हो गया। पीने, खाना बनाने, कपड़े धोने और सफाई जैसे जरूरी काम रुक गए और लोगों को बाहर से पानी मंगवाना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या बार-बार हो रही है, लेकिन इस बार पानी की स्थिति और भी खराब थी। गंदे पानी के कारण स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है और लोगों ने प्रशासन से तुरंत इस समस्या के समाधान की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो स्थिति और बिगड़ सकती है।


सुबह जैसे ही नल खोला तो गंदा पानी देखकर पूरा दिन खराब हो गया। बच्चों की वजह से ज्यादा परेशानी हुई और घर का काम रुक गया। -नीलम यादव

गंदे पानी की वजह से बाहर से पानी मंगवाना पड़ा और पूरे दिन घरेलू काम प्रभावित रहा। -सीमा शर्मा
यह गंभीर समस्या है और प्रशासन को जल्द ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इससे लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। -शिवा, निवासी

गंदे पानी की वजह से बहुत दिक्कत हुई और घर का काम पूरी तरह से प्रभावित हो गया है, जल्द समाधान जरूरी है। -पुनु, निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें