फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दहेज उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। दहेज उत्पीड़न का शिकार पीड़िता ने बीटा-2 कोतवाली में बृहस्पतिवार को ससुराल पक्षों के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता दीपिका उर्फ रेनू चंदेल के अनुसार उसकी शादी 11 जून 2015 को नागेंद्र सिंह वैश्य निवासी जनपद मैनपुरी के साथ हुई थी। विवाह के समय उसके परिजनों ने अपनी क्षमता के अनुसार करीब 7 लाख रुपये नकद, स्विफ्ट डिजायर कार के लिए राशि, लगभग 12 लाख रुपये के घरेलू सामान व आभूषण दहेज में दिए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ और अतिरिक्त 10 लाख रुपये की मांग करने लगा। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति, ससुर, सास, ननद व देवर ने मिलकर पीड़िता के साथ मारपीट करते थे। नवंबर 2017 में उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया गया। तब से वह अपने मायके में ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर गांव में रह रही है। पीड़िता ने बताया कि उसने वर्ष 2021 में परिवार न्यायालय में भरण-पोषण का वाद भी दायर किया था, जो वर्तमान में विचाराधीन है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें