ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। सेक्टर बीटा-1 निवासी श्रीचंद 20 दिसंबर को मकान में ताला डाल कर परिवार के साथ बाहर गए थे। सोमवार काे वापस लौटे तो ताला टूटा हुआ मिला। तब उनको चोरी का पता चला। चोर पड़ोस के खाली मकान की दीवार फांदकर अंदर आए थे। कमरे और अलमारी के ताले तोड़ कर करीब दो लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। संवाद