दनकौर (संवाद)। कस्बे की खेड़ा देवत कॉलोनी में मंगलवार को बिजली का करंट लगने से एक बेसहारा गोवंश की मौत हो गई। गोरक्षा दल के पदाधिकारियों ने दनकौर कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी और बिजली विभाग पर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि क्षेत्र में खुले बिजली तार और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। इस दौरान देवा योगी, दिनेश नागर, वश बेसला, हैप्पी नागर, हर्ष बेसला, विशाल और विपिन समेत कई गोरक्षक मौजूद रहे।