दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के बढ़पुरा गांव के समीप ओम रतन कुंज कॉलोनी में गृह प्रवेश कर रहे तीन लोगों को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने दो लोग नामजद व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बढ़पुरा गांव के समीप ओम रतन कुंज कॉलोनी है। काॅलोनी में 24 जून को दोपहर के समय दीपांशु अपने मकान का गृह प्रवेश कर रहे थे । इस समय बढ़पुरा गांव निवासी सनी, रघुराज व अन्य लोग आ गए। वहां पर लावारिश पशुओं को मारकर भगा रहे थे। तभी पशुओं को मारने से मना किया तो गाली गलौज कर झगड़ा करने पर उतारू हो गए । उसके बाद दीपांशु, आकाश और ममेरे भाई सचिन के साथ लाठी-डंडों से पिटाई कर सिर फोड़ दिया।अस्पताल से उपचार कराने के बाद पीड़ित ने घटना की प्राथमिकी सनी, रघुराज व अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई है।