फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के मथुरापुर गांव के समीप अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी माैत हो गई। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार चक्रसैनपुर गांव में मोहित भाटी परिवार के साथ रहते हैं। उनका भाई चाहत अपनी बाइक से 19 मई को ड्यूटी से घर आ रहा था। जब मथुरापुर गांव के समीप पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें