ग्रेटर नोएडा। उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर माह के तीसरे बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। 20 मई को विकास भवन के सभागार में सुबह 11 बजे से किसान दिवस का आयोजन होगा। किसानों से अपील की है कि वो समय से किसान दिवस में पहुंचकर अपनी समस्याओं को रख सकते हैं। उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। ब्यूरो