फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पिस्टल तानकर युवक को जान से मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र में एक युवक पर पिस्टल तानकर जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बुलंदशहर के शेखपुर निवासी रितिक इन दिनों कासना क्षेत्र के नट मढ़ैया में रहते हैं। उन्होंने थाने में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच लोकेश और प्रिंस अपने अन्य साथियों के साथ आए और जान से मारने की कोशिश की। आरोप है कि आरोपियों ने उनके माथे पर पिस्टल या बंदूक तान कर चला दी, लेकिन किसी कारणवश गोली नहीं चल सकी। इसी दौरान रितिक के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्हें आरोपियों से बचा लिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें