ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंकित पासी निवासी हरदोई के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में न्यू हॉलैंड कट के पास रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के दो मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ इकोटेक-3 में चोरी, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत कुल सात मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आरोपी ने 2 सितंबर की रात हल्दौनी गांव से एक घर से दो मोबाइल चोरी किए थे।