ग्रेटर नोएडा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर पुलिस ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने रविवार को एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह, सभी एसीपी और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में डीसीपी ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति और सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ नियमित पैदल गश्त और फ्लैग मार्च करने को कहा गया। रात में गश्त प्रभावी बनाने के साथ अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। ब्यूरो