ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने एटीएम से बैटरी चोरी करने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन बैटरी और एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। कोतवाली प्रभारी रंजीत कुमार सिंह का कहना है कि शुक्रवार को पुलिस टीम गांव जलपुरा में बिजली घर तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चोरी की बैटरी लेकर जा रहे अमन चौबे निवासी बक्सर बिहार को गिरफ्तार किया गया। वह वर्तमान में ग्राम हल्दौनी में किराये के मकान में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद बैटरियां उसने हल्दौनी स्थित हाजी नसीम मार्केट में इंडिया नंबर-1 एटीएम से चोरी की थीं। इस संबंध में इकोटेक-3 थाने में पहले से प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन बैटरियों के अलावा एक अवैध चाकू भी बरामद किया है।