ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना निराला स्टेट सोसाइटी के पास कैप्सूल कट से हनुमान मंदिर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर हुई। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार कौशांबी निवासी आयुष पांडे फिलहाल पुस्ता रोड में रह रहे हैं। भाभी अंजनी पांडे अपने पति संदीप पांडे के साथ रहती हैं। वह निराला एस्टेट में घरेलू सहायिका का काम करती थीं। 19 अगस्त की दोपहर काम खत्म कर वह अपने घर पुस्ता रोड लौट रही थीं। इसी दौरान निराला स्टेट सोसाइटी कट के पास किसी अज्ञात वाहन नेटक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अंजनी पांडे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत सीएचसी बिसरख पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसआई राजवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो