फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 12 चोरी के फोन और बाइक के साथ दो मोबाइल चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 12 मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की है। आरोपियों की पहचान अरमान उर्फ गब्बर निवासी मेरठ और सूरजपुर निवासी साहिल उर्फ बेबे के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को रेलवे लाइन के पास चेकिंग के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी अलग-अलग स्थानों से मोबाइल फोन चोरी कर उन्हें बेचने की फिराक में थे। बरामद मोबाइलों के वास्तविक मालिकों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी साहिल और अरमान उर्फ गब्बर के खिलाफ गंभीर धाराओं में 9 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें