फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छह महीने पुराना मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र में युवक से मारपीट का करीब छह महीने पुराना वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की जांच में सामने आया कि वीडियो में दिखाई दे रही घटना इसी साल फरवरी की है। पीड़ित से संपर्क करने के बाद पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-46 निवासी रितेश चौधरी के मुताबिक, वह 23 फरवरी को सेक्टर-37 स्थित गार्डेनिया गैलेरिया में महिला मित्र की जन्मदिन पार्टी में गए थे। वहां से लौटते समय एलिवेटेड रोड पर स्पार्कइन होटल के सामने उन्होंने एक कार खड़ी देखी। रितेश के अनुसार, कार सौरभ ने रोक रखी थी। वह अपनी कार से उतरकर सौरभ के पास पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान सौरभ ने उनसे विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। रितेश ने पुलिस को बताया कि घटना का वीडियो 16 सितंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें