नोएडा। विद्युत निगम ने बिजली चोरी करते हुए मंगलवार को 9 लोगाें को पकड़ा। सादुल्लापुर और जहांगीरपुर से इस बार बिजली चोरी करते हुए लोगों को धरा गया। इस दौरान प्रवर्तन दल की टीम ने लगभग 31.33 किलोवाट से अधिक बिजली चोरी पकड़ी। सभी के विरुद्ध एंटी पावर थेफ्ट एक्ट के तहत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अधिशासी अभियंता रेड अमित त्रिपाठी ने बताया इटेहरा उपकेंद्र और पतवारी क्षेत्रों में टीम ने रेड की। यहां छह लोग अवैध रूप से बिजली चोरी करते पकड़े गए। वहीं विद्युत उपकेंद्र जहांगीरपुर क्षेत्र में भी टीम ने छापेमारी की। लोगों से अपील की गई है कि यदि कहीं बिजली चोरी हाेती है तो बिजली मित्र पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ब्यूरो