नोएडा। शहर में अलग-अलग पीजी से लैपटॉप व मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। इनमें संबंधित कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-27 स्थित डीके गैलेक्सी पीजी में रहने वाली टिप्सी ने पुलिस से शिकायत की है कि 29 मई की सुबह सवा पांच बजे उसके कमरे में अज्ञात चोर दाखिल हुआ और दो लैपटॉप और एक मोबाइल चोरी कर ले गया। जिस समय वारदात हुई शिकायतकर्ता सो रही थीं। नींद टूटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। वहीं होशियारपुर के गली नंबर तीन स्थित पीजी में रहने वाले उदय प्रताप सिंह चौहान ने पुलिस से शिकायत की है कि 30 मई को अज्ञात चोर उनके कमरे से दो लैपटॉप और एक मोबाइल चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। पीजी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ब्यूरो