फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला ने ससुरालियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली एक्सप्रेसवे क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति और सास-ससुर पर प्रताड़ित व मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर 168 की एक सोसाइटी की रहने वाली महिला की शादी 2014 में आगरा दुर्गनगर के देवदत्त यादव उर्फ राजू से हुई थी। महिला की 10 और छह साल की दो बेटियां हैं। आरोप है कि पति और सास-ससुर परेशान करते हैं। जरा-जरा सी बात पर मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। कई बार मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। प्रताड़ना के चलते महिला कई बार बीमार हो चुकी है। कोतवाली प्रभारी अमित खारी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच चल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें