फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला अस्पताल में फायर मॉक ड्रिल, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में गुरुवार को अग्निशमन विभाग के सहयोग से फायर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। ड्रिल के दौरान अस्पताल कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने और तत्काल बचाव कार्य करने का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें सुरक्षा गार्ड, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर सहित अन्य स्टाफ ने भाग लिया। फायर अधिकारियों ने कर्मचारियों को फायर अलार्म बजने पर तुरंत सक्रिय होने, संबंधित विभागों को सूचना देने और घबराहट से बचते हुए व्यवस्थित तरीके से कार्य करने की जानकारी दी। कर्मचारियों को फायर एक्सटिंगिशर और हाइड्रेंट सिस्टम के इस्तेमाल का भी अभ्यास कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें