यमुना सिटी (संवाद)। जेवर थाना क्षेत्र के गांव नगला हांडा में प्लाट में अवैध निर्माण करने से रोकने पर दबंगों ने पति पत्नी के साथ मारपीट की। पीड़ित हसन मोहम्मद ने बताया कि उनका भाई खान मोहम्मद उनके प्लाट पर अवैध रूप से निर्माण करा रहा था। जब उन्होंने उसे ऐसा करने से रोका तो वह गाली गलौज करने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद खान मोहम्मद ने अपने बेटे अरबाज, शहबाज और जीशान के साथ मिलकर दोनों पति पत्नी के साथ मारपीट की और गंभीर घायल कर दिया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।