दनकौर। नवादा गांव निवासी एक युवक पर ड्यूटी से घर जाते वक्त कार सवार 5 आरोपियों ने हमला कर दिया था। इस मामले में युवक के पिता ने दो नामजद समेत 5 के खिलाफ बुधवार को कोतवाली में केस दर्ज कराया है। नवादा गांव निवासी योगेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 10 जनवरी की रात उसका बेटा प्रिंस अपने दोस्त के साथ ड्यूटी करके घर को लौट रहा था। जब वह बागपुर गांव में अपने दोस्त को बुलेट से उतारकर अपने घर लौट रहा था तभी कार सवार पांच लोगों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपियों ने उसपर लाठी, डंडे और तमंचे की बट से हमला कर दिया। मामले में पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने हरेंद्र और गौरव समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद