ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे और ग्रेटर नोएडा की नजदीकी वाले सेक्टर-17ए में 45मीटर और 60 मीटर चौड़ी रोड की सर्विस लेन प्राधिकरण बनाएगा। इस पर करीब पांच करोड़ रुपये का बजट खर्च होना है। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा इंटरनेशनल यूनीवर्सिटी के पीछे मौजूद सेक्टर-17ए के लिए सर्विस लेन नहीं बन सकी थीं। इनका निर्माण कराया जाना है। जो एजेंसी इन सर्विस लेन का निर्माण करेगी। उसी एजेंसी को पांच साल का रखरखाव भी यहां करना होगा। इस सेक्टर में मिश्रित भू-उपयोग के भूखंड विकसित किए गए हैं। ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही भी यहां रहती है। ऐसे में सड़क का रखरखाव भी जरूरी है। ब्यूरो