फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मंदिर के दान पात्रों के ताले तोड़ कर नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के श्री वैभव लक्ष्मी मंदिर के दान पात्रों से चोरों ने नगदी चोरी कर ली। मंदिर परिसर में रखे करीब तीन दान पात्र के ताले तोड़ कर नगदी व अलमारी से सामान चोरी किया गया है। सोशल मीडिया पर चोरी के बाद की वीडियो वायरल है। सेक्टर बीटा-2 स्थित श्री वैभव लक्ष्मी मंदिर में रविवार सुबह भक्त पूजा-अर्चना करने पहुंचे तो उनको चोरी की जानकारी हुई। परिसर में रखे करीब तीन से चार दानपात्र के ताले व लाकर टूटे मिले। मंदिर के एक कमरे में रखी अलमारी का भी ताला टूटा मिला। दानपात्रों से चोर नगदी और अलमारी से सामान चोरी कर ले गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें