ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार वाहन ने रैपिडो पर सवार महिला को टक्कर मार दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। दिल्ली निवासी लिखित ने बताया कि उसकी पत्नी ने 14 जुलाई को एक मूर्ति चौक से गौड़ सिटी जाने के लिए रैपिडो बुक की थी। वह रैपिडो पर बैठी ही थी कि तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कार चालक को दबोच लिया। चालक शराब के नशे में धुत था। वहीं घायल महिला को मौजूद लोगों की मदद से तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। वहीं प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो