फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अधिवक्ता से सोने की चेन और दो अंगूठी छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार देर रात एक अधिवक्ता से मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद डीसीपी नोएडा ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी अधिवक्ता ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह बुधवार रात दिल्ली से मेट्रो के जरिये घर लौट रहे थे। करीब साढ़े दस बजे सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने के बाद वह ऑटो का इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि ऑटो में बैठते ही एक युवक जबरन उनके साथ बैठ गया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपी उन्हें ऑटो से बाहर खींचकर ले गया। इसके बाद चार-पांच अन्य युवकों ने घेर लिया और मारपीट करते हुए गले से सोने की चेन और हाथों से दो अंगूठी उतरवा लीं। मामले में डीसीपी नोएडा की तरफ से जांच कर कार्रवाई करने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें