नोएडा। कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र में दुष्कर्म पीडि़ता को आरोपी की तरफ से धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद अब उस पर मुकदमा वापस लेने और अपने पक्ष में गवाही देने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने आरोपी विकास कुंडू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि विकास ने विभिन्न तरह के झांसे देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी फोन और अन्य माध्यमों से उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो