नोएडा। सेक्टर-18 से ई रिक्शा से सेक्टर-21 स्थित घर लौट रही महिला के बैग से सोने की ज्वेलरी चोरी हो गई। चोरी की गई ज्वेलरी की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-21 में रहने वाली कमलेश भाटी ने पुलिस से शिकायत की है कि वह 20 अप्रैल सुबह मुथूट फाइनेंस सेक्टर-18 से निकली थीं। वहां से अट्टा पीर पहुंचीं और फिर घर जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठीं। कमलेश भाटी के मुताबिक घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने अपना बैग देखा तो उसमें रखे सोने के गहने गायब थे। बैग में 2 सोने के कंगन, एक चेन और एक पेंडेंट रखा हुआ था, जो नहीं मिला। महिला का शक है कि ई-रिक्शा में सफर के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ब्यूरो