दनकौर। दनकौन मंडी श्यामनगर निवासी एक कैंटर चालक की बाइक चोरी होने के छह दिन बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बुलन्दशहर के पाली बेगमपुर गांव निवासी हरीश शर्मा ने बताया कि वह मंडी श्यामनगर में रहकर कैंटर चलता है। बीते 22 मार्च को वह अपनी बाइक एजेंसी पर खड़ी कर कैंटर लेकर गया था। 23 मार्च को वापस लौटा तो बाइक नहीं मिली। शनिवार को पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। संवाद