दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के रेलवे रोड के समीप एक कॉलोनी में 14 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ की गई है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में किशोरी के पिता ने कोतवाली में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर के रेलवे रोड के समीप एक कॉलोनी बसी है। जिसमें एक परिवार किराये के मकान में रहता है। वहां पर पीड़ित की 14 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ की गई। जब किशोरी ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में किशोरी ने आपबीती परिजन को बताया। घटना की कोतवाली में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।