ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा में कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शिकायतकर्ता अभिलाष झा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 जून 2026 की रात वह कंचन विहार ई-ब्लॉक कुलेसरा स्थित अपने निर्माणाधीन मकान पर गए थे। मकान के बगल में उनकी बहन का प्लॉट है। जहां कुछ लोग कूड़ा फेंकते थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो गोविन्द झा, प्रशांत झा, गोपाल झा, रंजीत नाई के बेटे सहित अन्य लोगों ने कथित रूप से उन पर हमला कर दिया। साथ ही उनके गले से करीब तीन तोले की सोने की चेन और हाथ की दो तोले की अंगूठी छीन ली। मारपीट के दौरान उनका मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरा