फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पिकअप व बाइक की टक्कर होने पर बाइक सवार दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित अच्छेजा गांव के सामने बाइक व पिकअप गाड़ी की टक्कर हो गई। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि गौतमपुरी मोहल्ला निवासी सुनील कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उनका छोटा भाई बादल व रवि बाइक पर सवार होकर 17 सितंबर को गाजियाबाद जा रहे थे। अच्छेजा गांव के समीप पिकअप गाड़ी से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर होने पर बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए । बाइक चालक ने हेलमेट लगा रखा था। घटना की प्राथमिकी घायल के भाई ने एक सप्ताह बाद कोतवाली में पिकअप संख्या के आधार पर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें