फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक टैक्सी सवार युवती को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ताज हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवती को टक्कर मार दी। मामले में पीड़िता ने बृहस्पतिवार को बिसरख कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। गौड़ सिटी-2 निवासी अंकिता राठौर ने बताया कि 5 जून को वह उबर बाइक बुक कर अपने कार्यालय जा रही थीं। इसी दौरान ताज हाईवे पर अचानक तेज रफ्तार एक ब्रेजा कार ने सर्विस रोड की ओर अचानक मोड़ ले ली। जिसकी वजह से बाइक कार से टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद राहगीरों ने उन्हें गौड़ सिटी-2 स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनके कंधे की सर्जरी करनी पड़ी और तीन पसलियों में फ्रैक्चर का इलाज किया गया। वहीं कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें