फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पति, सास और जेठ पर महिला से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-107 निवासी महिला ने पति, सास और जेठ पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक प्रियंका की शादी करीब तीन साल पहले यथार्थ गुप्ता से हुई थी। महिला का आरोप है कि पति नशे का आदी है, जिस कारण अक्सर घर में विवाद होता था। आरोप है कि 26 जुलाई को पति ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था। प्रियंका के मुताबिक 10 अगस्त को वह सोसाइटी में सामान लेने गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर पति, सास और जेठ वहां पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें