नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी निवासी सकुमार बारीक की कार का शीशा तोड़कर चोरी हो गई। घटना तीन जून की है। वह कार लेकर सेक्टर-121 गढ़ी चौखंडी स्थित जगन्नाथ मंदिर आए थे। शाम करीब सात बजे मंदिर के बाहर कार पार्क की और दर्शन करने चले गए। वापस लौटे तो देखा कार का शीशा टूटा हुआ था। उसमें रखा काले रंग का बैग गायब था। बैग में लैपटॉप, घर की चाबी, बाइक की चाबी, हेडफोन आदि सामान रखा हुआ था। थाना प्रभारी फेज-3 सुभाष चंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो