फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कमरे से दो लैपटॉप और दो मोबाइल चोरी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली फेज-3 क्षेत्र में मामूरा स्थित एक कमरे में घुसकर चोरों ने दो लैपटॉप, दो मोबाइल फोन और एक आईपैड चोरी कर लिया। पानीपत, हरियाणा निवासी मयंक ने पुलिस से शिकायत की है कि वह वर्तमान में मामूरा स्थित कर्मा रेजिडेंसी में किराये पर रहकर नौकरी करते हैं। 12 जून की सुबह वह अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर कमरे में घुस आया और वहां रखे दो लैपटॉप, दो मोबाइल फोन तथा एक आईपैड चोरी कर ले गया। पीड़ित के अनुसार चोरी की घटना सुबह करीब पांच से साढ़े पांच बजे के बीच की है। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें