फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ताला तोड़ नकदी व जेवरात ले उड़े बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-2 स्थित एक मकान में अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए। सेक्टर-2 निवासी कमलजीत का कहना है कि 12 जून की रात उनके घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने मकान का ताला काटकर घर में प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार चोर घर से करीब 70 से 80 हजार रुपये की नकदी, दो सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठियां, चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये है। वहीं कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें