फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुत्रवधू समेत तीन लोगों पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में घरेलू विवाद के एक मामले में न्यायालय के आदेश पर एनसीआर को एफआईआर में तरमीम करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव वेदपुरा कुटी निवासी बलवीर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 8 मार्च 2026 की रात उनकी पत्नी सुखवती अपने प्लॉट से घर लौट रही थीं। रास्ते में उनकी पुत्रवधू भावना पत्नी संजय ने उन्हें बुला लिया। जहां पहले से भावना के पिता मनोहर लाल और डबू उर्फ धीरज मौजूद थे। तीनों ने बिना किसी कारण उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मिलकर सुखवती के साथ मारपीट की। मामले में पहले पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी। कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। अब पुलिस ने मनोहरलाल, डबू उर्फ धीरज और भावना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें