फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ओडिशा से लाकर गांजा बेचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने ओडिशा से गांजा लाकर एनसीआर में बेचने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को सेक्टर-17 के पास से गांजा तस्करों से 10 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। बरामद गांजे की कीमत एक लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है।। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उदय राय (28) और अर्जुन कुमार (30) के रूप में हुई है। उदय राय मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला है और वर्तमान में सेक्टर-166 नोएडा में रह रहा है। अर्जुन कुमार मूल रूप से बिहार के बेगूसराय का निवासी है और सेक्टर-93 नोएडा में रह रहा है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आंध्र प्रदेश और ओडिशा से गांजा दिल्ली आता है। इसके बाद वहां से ये लोग एनसीआर के शहरों में पुड़िया बनाकर सप्लाई करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें