रबूपुरा (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र में मारपीट और जानलेवा हमला करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि अजय कुमार पांडे ने सौरभ समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में शिकायत दी थी। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।