रबूपुरा (संवाद)। कोतवाली पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। बदमाश की पहचान गांव आछेपुर निवासी नरसिंह के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि बीती रात को सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने आछेपुर गांव के पास जंगल में दबिश दी और बदमाश को इलाके से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि यह अवैध हथियार लेकर लोगों को भयभीत कर रौब जमाता था।