ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में एक महिला यात्रा के दौरान अपना बैग ऑटो में भूल गई। जिसमें करीब साढ़े तीन लाख के जेवरात और अन्य सामान रखा था। महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर ऑटो की तलाश शुरू की। बिसरख कोतवाली के प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि करीब दो घंटे बाद ऑटो को तलाश कर महिला का बैग बरामद किया है। बैग में सभी सामान सुरक्षित मिला। महिला को बैग लौटा दिया गया है। ब्यूरो