ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमिक्रॉन-1 ए में शनिवार को मानव–पशु संबंधों को मजबूत करने और पशु कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में पशु कल्याण थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया और पशु सुरक्षा, देखभाल तथा संवेदनशीलता पर आधारित सुंदर चित्र बनाए। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष योगेंद्र मावी ने बताया कि सेक्टर में स्ट्रीट डॉग्स के लिए टीकाकरण और नसबंदी की पहल भी शुरू की गई है। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। ब्यूरो