फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस ने 35 लाख रुपये के 101 गुम स्मार्टफोन किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेंट्रल नोएडा पुलिस ने गुम हुए 101 स्मार्टफोन बरामद किए हैं। जिनकी कीमत करीब 35 लाख रुपये हैं। बुधवार को पुलिस ने सभी मोबाइल फोन को उनके मालिकों को सौंप दिया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सर्विलांस व सीईआईआर पोर्टल की मदद से इन फोन को बरामद किया गया है। ज्यादातर फोन भीड़भाड़ वाले स्थान, बाजार, ऑटो, बसों या टहलते समय गिर गए थे। जिनकी गुमशुदगी सेंट्रल नोएडा जोन के विभिन्न थानों में दर्ज कराई गई थी। सर्विलांस टीम और सीईआईआर पोर्टल की मदद और तकनीकी विश्लेषण से इन स्मार्ट मोबाइल का पता लगाया गया है। बुधवार को मोबाइल के वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें