ग्रेटर नोएडा। सत्र अदालत ने गैंगस्टर के मामले में आरोपी प्रवीन निवासी गाजियाबाद को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को 2 वर्ष 5 माह की सजा सुनाई है। साथ ही पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर दोषी को एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। आरोपी के खिलाफ 2008 में गैंगस्टर एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। करीब 19 वर्ष बाद अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया है।