दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर अंबेडकर पार्क के समीप जांच के दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद की है। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि अंबेडकर पार्क के समीप पुलिस बुधवार की शाम को जांच कर रही थी। जांच के दौरान बाइक पर सवार दो युवकों को संदिग्ध लगने पर रोक लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास चाकू मिल गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के विजयनगर निवासी दीपक तथा बिश्नूली गांव के समीप विवेकानंद नगर निवासी मानवेश के रूप में हुई।आरोपियों ने बताया तीन अगस्त को गाजियाबाद के विजयनगर स्थित राठी मिल के सामने से बाइक चोरी की थी।