नोएडा। फेज-2 थाना क्षेत्र के सी-15 होजरी कॉम्प्लेक्स स्थित एक प्लास्टिक कंपनी में विवाद के बाद सहकर्मी ने सुपरवाइजर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में सुपरवाइजर सोमवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। हरियाणा के हिसार जिले के सिसर गांव निवासी नवीन कुमार के अनुसार, उनके बड़े भाई सोमवीर सी-15 होजरी कॉम्प्लेक्स स्थित ट्यूलिप प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सुपरवाइजर हैं। शनिवार को कंपनी में किसी बात को लेकर सोमवीर और वहां काम करने वाले मारुति नंदन तिवारी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान मारुति ने लोहे की रॉड से सोमवीर पर हमला कर दिया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो