फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिनभर बिजली ने किया परेशान, पांच घंटे तक हुई कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। उमस भरी गर्मी में सोमवार को शहर के कई सेक्टरों में घंटों बिजली गुल रही। पांच घंटे तक बिजली न रहने की वजह से उपभोक्ता परेशान हो गए। ट्रिपिंग की समस्या के कारण परेशान उपभोक्ताओं ने कंट्रोल रूम में शिकायत भी की लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। काफी देर बाद टीम ने पहुंचकर फाल्ट को अटेंड किया। सेक्टर 121, 19 105, 5, 49, 73, 12, 34, समेत कई सेक्टरों में दिन के समय बिजली ने परेशान किया। सुबह से ही कटौती का सिलसिला शुरू हो गया। उपभोक्ता सतवीर त्यागी ने बताया कि दोपहर के समय बिजली गुल हो गई जो शाम 7 बजे बहाल हो सकी। सेक्टर 34 के रहने वाले कार्तिक सिंह ने बताया कि शाम के समय ट्रिपिंग की दिक्कत के कारण घर के एसी नहीं चल सके। वहीं अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुुमार ने बताया जिन जगहों से शिकायतें प्राप्त हुईं उन्हें अटेंड किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें