ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर में बाइक सवार बदमाश महिला की चेन छीन कर फरार हो गये। साकीपुर निवासी राजीव भाटी की मां धन्नाे 19 मई को रात गांव में रहने वाले प्रताप के घर से दूध लेकर लौट रहीं थीं। रास्ते में पीछे से एक आए बाइक पर सवार दो बदमाश उनके गले की चेन छीन कर भाग गए। महिला ने आरोप लगाया कि गांव निवासी दीपक और रोहित वारदात में शामिल हैं। दीपक और रोहित ने ही दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चेन लूटने की साजिश रची थी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो